कैंप में 250 लोगों ने करवाई जांच
लुधियाना| यूनाइटेड यूथ फेडरेशन द्वारा गांव आलमगीर स्थित दलैया डेयरी पर होम्योपैथिक का फ्री चैकअप कैंप लगाया गया। इस मौके पर डॉ. बलविंदर कौर की ओर से मरीजों का चैकअप किया। सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक चले इस कैंप में 250 के करीब मरीजों को देखा गया। जिनका चैकअप करने के बाद ट्रीटमेंट शुरू किया गया। युनाइटेड यूथ फेडरेशन के चेयरमैन सोहन सिंह गोगा और प्रधान सुरजीत सिंह ने बताया कि कैंप में आने वाले मरीजों को होम्योपैथिक की फ्री दवा दी गई। इस मौके पर कैंप के साथ साथ छबील भी लगाई गई। कैंप में कुलविंदर कौर गोगा, मनजीत सिंह रूपी, तजिंदर सिहं सैनी, हरदीप सिंह, गुरदीप सिंह, सुखविंदर सिहं, सरूप सिंह, परमजीत सिंह, तेजिंदर सिंह, अवतार सिंह, जग्गा सिंह, मनी मठाडू, सोहन सिंह मठाडू, मोहन सिंह, सुरजीत सिंह, अनुपजीत सिंह, सुखपाल सिंह मौजूद रहे।