कठुआ, उन्नाव के रेप मामलों के खिलाफ जामा मस्जिद के बाहर किया रोष प्रदर्शन
रेप मामलों के खिलाफ प्रदर्शन करते मजलिसे अहरार इस्लाम के कार्यकर्ता।
कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर जताया रोष
लुधियाना| जम्मू-कश्मीर के कठुआ और यूपी के उन्नाव में रेप के मामलों को लेकर कांग्रेसियों ने रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेसी नेता गुरसिमरन सिंह मंड की अगुवाई में पंजाब माता नगर में मोदी सरकार के अच्छे दिनों के दावे को लेकर रोष जताया गया। अपने संबोधन में मंड ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के राज में औरतों और बच्चों पर अत्याचार बढ़े हैं, मगर प्रधानमंत्री खामोशी से सबकुछ देख रहे हैं। इस अवसर पर मनिंदर सिंह थिंद एथलीट, अनवर अली, भवजोत सिंह, डॉ. ब्रजेश बैक्टर, रहमत अली, मुकेश, शाम बाबू, रोशन अली मौजूद रहे।