अंबेडकर भवन के लिए फंड, सीएम को धन्यवाद
लुधियाना| अंबेडकर नवयुवक दल के सरंक्षक राजीव कुमार लवली ने लुधियाना में निर्माणाधीन अंबेडकर भवन को मुकम्मल करने हेतु मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से 6 करोड़ रुपए का फंड घोषित करने पर उनका धन्यवाद जताया है। लवली ने कहा कि 6 दिसंबर को डाॅ. बीआर अंबेडकर का महापरिनर्वाण दिवस है और उम्मीद करते हैं कि सरकार और प्रशासन इससे पहले अंबेडकर भवन के कार्य को मुकम्मल कर 6 दिसंबर को राज्यस्तरीय समारोह में भवन देश और समाज को समर्पित करेंगे।