पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • जात पात खत्म करने को श्री हिंदू तख्त के प्रचारक करें प्रचार: गिरी

जात-पात खत्म करने को श्री हिंदू तख्त के प्रचारक करें प्रचार: गिरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| ताजपुर रोड पर डाॅ. अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में करवाए समारोह में जगतगुरु पंचानंद गिरी बतौर मुख्य मेहमान पधारे। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म प्रेमियों को अगर साई फकीर की मूर्ति से कोई आपत्ति नहीं है तो उन्हें भगवान वाल्मीकि भगवान की मूर्ति से भी कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उनकी रामायण से समाज को दिशा निर्देश मिलता है। वहीं रविदास ने गंगा के दर्शन कर समाज को देन दी है। संत समाज ने 13 अखाड़ों की परिषद ने फैसला किया है कि संत समाज किसी भी जातपात को कोई दर्जा नहीं देता। राजनेताओं ने वोट बैंक के चलते जातपात का जहर घोल दिया। श्री हिंदू तख्त के प्रचारकों की ड्यूटी लगाई गई है कि वे छूआछूत और जातपात को खत्म करने के लिए घर-घर जाकर प्रचार करें। इस मौके पर उनके साथ वरूण मेहता, रिशी जैन, बिंदिया मदान, हरकीरत सिंह खुराना, आरडी पुरी और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...