पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • हिंदू नेता तोगड़िया का निष्कासन दुर्भाग्यपूर्ण : स्वामी रामेश्वर दास

हिंदू नेता तोगड़िया का निष्कासन दुर्भाग्यपूर्ण : स्वामी रामेश्वर दास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| श्री हिंदू न्याय पीठ संगठन के बसंत नगर स्थित कार्यालय में संगठन के परमाध्यक्ष स्वामी रामेश्वर दास त्यागी की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। इसमें उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया और राघव रेडी का निष्कासन दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विहिप हिंदुओं का एक व्यापक जनसंगठन रहा है और 1964 से हिंदू हितों को राजनिति के केंद्र बिंदु में लाने के लिए कार्य करता रहा है, जिसमें तोगड़िया का अतुल्य योगदान है। उनको हटाना कई सवाल पैदा करता है। यह हिंदू समाज के खिलाफ बड़ी साजिश है। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि सांगठनिक व्यवस्थाओं के नाम पर हिंदू समाज को तोड़ने का कार्य बंद कर निर्णय बदला जाए, नहीं तो हिंदू समाज विहिप के सामाजिक बहिष्कार को बाध्य होगा। इस मौके पर संस्था के विप सदस्य भूपिंदर बंगा, योगेश धीमान, सतीश क्वात्रा, किशन डंग, अभिषेक धीमान, करण वर्मा, शुभम धीमान, भरत बैरी आदि उपस्थित हुए।

खबरें और भी हैं...