पंजाबी सभ्याचार को दर्शाता है अमन का गीत नखरो
लुधियाना| बैसाखी के मौके पर पंजाबी गायिका अमन गहीर द्वारा अपना नया गीत नखरों लाॅन्च किया गया है। पंजाबी सभ्याचार पर आधारित इस गीत को लोगों द्वारा काफी सराहा जा रहा है। लुधियाना की रहने वाली पंजाबी गायिका अमन गहीर ने बताया कि उनके इस नए गीत नखरो में पंजाबी पहरावा लाया गया है। इस गीत को मोंटी अकांवाली द्वारा लिखा गया है, जबकि म्यूजिक आइजे ब्रदर्स की ओर से दिया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले उनका पहला गीता अंखियां दा तारा आया था, जिसे काफी सराहा गया था।