डॉ. अंबेडकर के विचारों पर चलने के लिए किया प्रेरित
लुधियाना| पक्खोवाल रोड करनैल सिंह नगर ग्राउंड में जय अंबे एकता क्लब और पूर्वांचल सभा ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती मनाई। विनोद चौधरी ने बताया कि कांग्रेस कमेटी के कुलवंत सिंह सिद्धू ने ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया। वहीं गुरप्रीत गोगी कांग्रेस जिला प्रधान, एमएलए कुलदीप सिंह वैद, राकेश पांडे, भारत भूषण आशु, सुरिंदर डाबर ने बाबा साहब के विचारों पर चलने को प्रेरित किया। यहां पर वीर विक्की एकलव्य, मुन्ना सिंह, पप्पू सिंह, रविंद्र सिंह, वरिंदर सिंह, प्रदीप पांडे, शिवम पांडे, रोमेश शर्मा, सुखचैन सिंह, लालू मोरिया, वीरू सिंह अशोक गुप्ता, चंद्रभान चौहान, पंकज शर्मा आदि उपस्थित थे