अंबेडकर जयंती पर निकाली मोटरसाइकिल-स्कूटर रैली
लुधियाना| भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज द्वारा डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में मोटरसाइकिल-स्कूटर रैली निकाली गई। रैली की अगुवाई भावाधस के यूथ विंग के प्रधान लव द्राविड़ और बीजेपी उप्रधान राजिंदर हंस ने की। रैली भावाधस के मुख्य आॅफिस माता रानी चौक से शुरू होकर पुरानी सब्जी मंडी, छावनी मोहल्ला, सलेम टाबरी से होती हुई डाॅ. अंबेडकर की जालंधर बाईपास चौक स्थित प्रतिमा पर संपन्न हुई। वहां पर फूल मालाएं अर्पित की गईं। इस मौके पर विपन कल्याण, रवि अटवाल, सावन कल्याण, तरूण नाहर, सजीव गिल, संजू महिंदर लोहट्र, डाबा काॅलोनी के कार्यकर्ता, कुश द्राविड आदि मौजूद थे। वक्ताओं ने सभी को डाॅ. अंबेडकर की शिक्षाओं का अनुसरण करने को प्रेरित किया।