पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • सीवीओ ने तलब किया सराभा नगर आई ब्लॉक के प्लॉट का रिकाॅर्ड

सीवीओ ने तलब किया सराभा नगर आई ब्लॉक के प्लॉट का रिकाॅर्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चीफ विजिलेंस आॅफिस, चंडीगढ़ द्वारा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट से सराभा नगर आई ब्लॉक के एक मकान का रिकॉर्ड तलब कर लिया गया है। बताया जाता है कि यह मकान ट्रांसफर करवाने को पिछले लंबे समय से ट्रस्ट अफसरों पर दबाव बनाया जा रहा था। ये मकान नंबर पहले सस्ते रेट में बाजार में बिकने अाया था पर इसके बाद डेथ केस से संबंधित इस प्लॉट को ट्रांसफर करवाने को ये केस ट्रस्ट में आ गया था। बताया जाता है कि सीवीओ ने मकान की अटॉर्नी और वसीयत के दस्तावेज जांच के घेरे में रखे गए हैं। जांच में देखा जाएगा कि केस ट्रांसफर को लगाए दस्तावेज सही हैं या नहीं। गौर हो कि इससे पहले सीवीओ आॅफिस द्वारा वर्ष 2016 के बाद से जितने भी प्लॉट ट्रस्ट की ओर से एलडीपी और आल्टरनेटिव के तौर पर अलॉट किए गए थे, उनका भी रिकाॅर्ड चंडीगढ़ तलब किया था। इसके बाद से ट्रस्ट में एलडीपी केसों की अलॉटमेंट पर ब्रेक लग गई है।

ट्रांसफर किए गए घालमेल वाले स्टाफ की हुई वापसी

नवजोत सिंह सिद्धू को लोकल गर्वमेंट की कमान मिलने के बाद ही इंप्रूवमेंट ट्रस्ट से ऐसे क्लर्कों का लुधियाना से तबादला कर दिया गया था, जिनकी शिकायतें सिद्धू के पास चंडीगढ़ पहुंची थीं। शिकायतों में उक्त स्टाफ पर रिश्वत लेकर मोटा घालमेल करने के आरोप लगाए गए थे। इसके बाद इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ईओ के लंबे समय से पीए रहने वाले हरप्रीत सिंह का गुरदासपुर, क्लर्क हरप्रीत कौर को बरनाला, हरमीत सिंह को संगरुर और मलकीत कौर को पटियाला इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में तबादला कर दिया गया था, लेकिन अब फिर से पिछले दस दिनों में ये स्टाफ सेटिंग कर दोबारा से अपने ट्रांसफरें करवा ट्रस्ट में आ बैठे हैं।

खबरें और भी हैं...