पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एसीपी और एसएचओ ने बंदियों से की पूछताछ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| जेल में डयूटी के दौरान डाॅक्टर पर हमला करने के मामले की जांच को लेकर एसीपी पवनजीत सिंह और एसएचओ प्रवीण रणदेव की टीम सेंट्रल जेल पहुंची। उन्होंने जेल में उन कैदियों व हवालातियों के बयान लिए जो मौके पर थे। एसीपी ने बताया कि आला अफसरों के आदेश पर टीम ने दोबारा लोगों से पूछताछ की। इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है। गौर हो कि कुछ कैदियों ने डाॅक्टर शरणदीप सिंह पर तब हमला किया था, जब वह जेल के अस्पताल में ड्यूटी पर थे। उनका आरोप था कि एक कैदी उनसे इंजेक्शन मांग रहा था। इनकार किया तो उसने साथियों को बुला हमला कर दिया। इसकी शिकायत उन्होंने अफसरों की दी थी और मामला हाइकोर्ट में पहुंच गया था, जिसे लेकर किसी एनजीओ ने याचिका दायर की थी। इसकी जांच के लिए स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम गठित की गई थी, जिसमें डीसी प्रदीप अग्रवाल भी शामिल थे।

खबरें और भी हैं...