यंग स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने गांव अड़ेचां को दी शिकस्त
स्पोट् र्स रिपोर्टर | लुधियाना
समराला के यंग स्पोर्ट्स क्लब की ओर से शनिवार को शुरू किए गए क्रिकेट टूर्नामेंट में पंजाब की 35 टीमों ने मुकाबलों में हिस्सा लिया। यंग स्पोर्ट्स के मेंबर जसमीत सिंह सेखों, दमन बिमरा, परवेज समराला, शुभम समराला, अच्छर मरवाहा, कुनाल कुमार, सौरभ कुमार, सुख, जसप्रीत ढिल्लों, करन प्रीत बावा, अवतार सिंह सिमरन, संजीव कपिस, प्रदीप, सन्नी ने बताया कि टूर्नामेंट में 35 टीमें खेल रही हैं। फाइनल में पहले नंबर पर रहने वाली टीम को क्लब की अोर से 5100 रुपए नगद इनाम के साथ ट्राॅफी दी जाएगी। दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम को 3100 रुपए अौर ट्राॅफी के साथ सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही बेस्ट बेट्समैन को भी क्लब की ओर से सम्मानित किया जाएगा। रविवार को 10 टीमों के मुकाबले करवाए गए। इस मौके पर सुरिंदर सिंह टिवाणा, कमल ढिल्लों, डीसी सुरिंदर सिंह, शुभम बिमरा और बब्बू कंग आदि हाजिर थे। रविवार को मुकाबलों मे भाग लेने वाली टीमों के साथ करनवीर सिंह ढिल्लों ने जान-पहचान की और जीतने वाली टीमों को इनाम भी ढिल्लों की और से दिए जाएंगे। रविवार को मुकाबलों मे यंग स्पोट्र्स क्लब ने गांव अड़ेचां की टीम को हरा कर पहले नंबर पर रहीं।
समराला में शनिवार को शुरू हुए क्रिकेट टूर्नामेंट में 10 टीमों ने लिया हिस्सा
समराला के यंग स्पोर्ट्स क्लब की ओर से शुरू किए गए क्रिकेट टूर्नामेंट में पंजाब की 35 टीमों ने हिस्सा लिया।