पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

निरंकारी क्लब दीनानगर ने देहरादून को हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बद्दोवाल में शॉट मारता खिलाड़ी।

स्पोट् र्स रिपोर्टर | लुधियाना

बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से संत निरंकारी सत्संग भवन, बद्दोवाल में करवाए जा रहे निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह जी मेमोरियल 19वें क्रिकेट टूर्नामेंट के बीच सोमवार को मैच के दो मुकाबले करवाए गए। पहला मैच निरंकारी क्रिकेट क्लब देहरादून (युके) और निरंकारी क्रिकेट क्लब दीनानगर के बीच खेला गया। देहरादून ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 139 रन बनाए। दूसरी पारी में दीनानगर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की बदौलत यह लक्ष्य पूरा कर लिया। निरंकारी क्रिकेट क्लब दीनानगर के बल्लेबाज मिस्टर सतीश ने 71 रन बनाए और इस मैच के मैन ऑफ द मैच भी रहे। दूसरा मैच राजस्थान क्रिकेट क्लब और मलोट क्रिकेट क्लब में खेला गया। राजस्थान की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 125 रन बनाए, जबकि मलोट क्रिकेट क्लब की टीम 110 रन ही बना पाई। विजयी राजस्थान की टीम के खिलाड़ी मिस्टर दिलीप ने 39 गेंदों में 41 रन बना कर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।

टूर्नामेंट शुरू होने से पहले एक टीम के खिलाड़ियों ने साथ में फोटो शूट करवाई।

खबरें और भी हैं...