ओपन कबड्डी मुकाबले में लसाडा की टीम ने मनाणा को 3 पॉइंट से दी मात
स्पोट् र्स रिपोर्टर | लुधियाना
दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की चरन छोह प्रापत माछीवाड़ा साहिब में अमर शहीद बाबा दीप सिंह स्पोट्र्स वेलफेयर क्लब की ओर से कबड्डी टूर्नामेंट इलाका वासियों के सहयोग से करवाया गया। इसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल से 70 कबड्डी टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें लड़कियों के भी कबड्डी मुकाबले करवाए गए। टूर्नामेंट के रविवार को फाइनल मुकाबले करवाए गए। इस मौके पर हलका समराला के विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों, अकाली दल के नेता जगजीवन सिंह खीरनीयां, अकाली दल के हलका इंचार्ज संता सिंह उमैदपुरी, सुरिंदर कुनरा और डीएसपी धर्मवीर सिंह ने टीमों से जान पहचान की। रविवार को फाइनल मैच शुरू करवाए गए। इस अवसर हलका विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों ने क्लब को बधाई दी। कबड्डी फाइनल मुकाबले में लड़कियों में जालंधर की टीम ने मोगा की टीम को 5 पॉइंट से हराया। 75 किलो कबड्डी मुकाबलों में गांव धांधरा की टीम ने गांव तन बुर्ज की टीम को 4 पॉइंट से हरा पहले नंबर पर रही। कबड्डी ओपन मुकाबलों में गांव लसाडा की टीम ने मनाणा टीम को 3 पॉइंट से हराया। दूसरे नंबर पर रहने वाली मनाणा टीम को 61 हजार रुपए का नगद इनाम दिया गया। इस तरह बेस्ट रेडर और स्टापर को बाइक दिए गए और 75 किलो, कुश्ती, लड़कियों की कबड्डी में पहले दूसरे नंबर रहने वाली टीमों को नगद इनाम और कप के साथ क्लब द्वारा सम्मानित किया गया।