अवैध शराब की सप्लाई करने जाते हुए गिरफ्तार
लुधियाना| हैबोवाल वाल के जस्सियां काॅलोनी इलाके से कार्रवाई करते हुए थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस ने एक युवक को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से अवैध शराब की दो पेटियां बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एक्साइज एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया है। आरोपी प्रेम बिहार काॅलोनी जस्सियां का रहने वाला विक्रम बेदी पुत्र जोगिंदर सिंह बेदी है। सब इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि उनकी लिस पार्टी प्रेम बिहार इलाके में चेकिंग कर रही थी तो उन्हें सूचना मिली कि उक्त आरोपी अवैध शराब की तस्करी करता है।