पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घर में घुस कर अश्लील हरकतें कीं, मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| मुस्ताकगंज के इलाके में घर में घुस अश्लील हरकतें व मारपीट करने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने वाॅर्ड नंबर 52 मुस्ताकगंज की रहने वाली सुखदीप कौर के बयान पर पड़ोस में रहने वाले जस्सा सिंह पुत्र गोगे सिंह को नामजद किया है। पुलिस को सुखदीप कौर ने बताया कि उक्त लोगों के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही है। आरोपी पड़ोस में रहता है। 7 अप्रैल को वह घर पर अकेली थी तो आरोपी उसके घर आया और बहस करने लगा। आरोपी ने अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं।

खबरें और भी हैं...