लोगों को परेशान करने के आरोप में तीन गिरफ्तार
लुधियाना| लोगों को परेशान करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों को रिहा कर दिया। थाना कोतवाली की पुलिस ने जस्सियां पुल के रहने वाले ललित कुमार को गुरु तेग बहादुर मार्केट के सामने से कार सड़क के बीच पार्क कर लोगों को परेशान करने के आरोप में कार्रवाई की है। थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस ने राम नगर के रहने वाले गुरप्रीत सिंह को शनि मंदिर के निकट छोटा हाथी बीच सड़क में पार्क करने के आरोप में कार्रवाई की है।