पूरे पंजाब में दो बंगाल टाइगर यहीं हैं
गर्मी से बचाव के लिए ग्लूकोज पिलाया जा रहा
रोज 10 किलो मीट खाता है
बंगाल टाइगर की उम्र 15 से 20 साल होती है। ये टाइगर 16 साल का है। रोज 10 किलो मीट खाता है।
गर्मी से बेहाल बंगाल टाइगर कंक्रीट का तालाब छोड़, मिट्टी के गड्ढे में रहते हैं
भालू दोबारा दिखेगा
पिछले साल फरवरी में यहां के बजुर्ग हिमालयन भालू की मौत हो गई थी। अब यहां नया भालू लाने के लिए जू प्रशासन ने प्रोसीजर स्टार्ट किया है।
जालंधर | कंक्रीट के तालाब को छोड़ मिट्टी मिले पानी में राहत लेता बंगाल टाइगर। ये तस्वीर जालंधर-लुधियाना टोल गेट से तीन किमी. आगे भटि्ठयां गांव में स्थित लुधियाना टाइगर सफारी की है। दोपहर साढ़े तीन बजे गर्मी के चलते जू में कम लोग ही पहुंचे थे। टाइगर पूरी दोपहर पानी के आसपास ही रहा। पूरे पंजाब दो बंगाल टाइगर इसी जू में हैं। दोनों मेल हैं। इनके आपस में भिड़ने का डर रहता है, इसलिए बारी-बारी से दोनों में से एक को पिंजरे से निकाला जाता है। इनपुट : दीपक कुमार