बुधवार शाम रमजान मुबारक का चांद आया नजर, पहला रोजा आज
लुधियाना | बुधवार शाम रमजान मुबारक का चांद नजर आ जाने की वजह से 17 मई को पहला रोजा होगा। देरशाम यहां पंजाब के दीनी मरकज से जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने यह ऐलान किया। गौर हो कि रूअते हिलाल (चांद देखने वाली सूबाई कमेटी) के सदर मौलाना हबीब ने पूरे पंजाब भर से इस बाबत मिली जानकारी के बाद यह तस्दीक की। उन्होंने सबको रमजान मुबारक महीना शुरू होने पर सभी पंजाब वासियों को दिली मुबारकबाद भी दी है।