पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • 28 पुलिस स्टेशनों के लिए नियुक्त किए चार एडीसीपी

28 पुलिस स्टेशनों के लिए नियुक्त किए चार एडीसीपी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|पुलिस कमिश्नरेट में की गई नई हदबंदी के चलते 28 पुलिस स्टेशनों के लिए चार एडीसीपी और आठ एसीपी लगाए गए हैं।

एडीसीपी-1 गुरप्रीत सिंह के तहत एसीपी मंदीप सिंह और एसीपी लखवीर सिंह टिवाणा को लगाया गया है। एसीपी मंदीप सिंह थाना कोतवाली, डिवीजन नंबर 2, 3, 4 का कार्यभार देखेंगे। एसीपी लखवीर सिंह थाना दरेसी, सलेम टाबरी, बस्ती जोधेवाल का कार्यभार देखेंगे।

एडीसीपी-2 संदीप शर्मा के तहत एसीपी गुरदीप सिंह थाना डाबा, थाना शिमलापुरी, थाना डिवीजन नंबर छह और एसीपी रमनदीप सिंह थाना डेहलों, थाना सदर, थाना दुगरी और थाना साहनेवाल का कार्यभार देखंेगे।

एडीसीपी-3 गुरप्रीत कौर पुरेवाल के तहत एसीपी धर्मपाल थाना डिवीजन नंबर पांच, थाना डिवीजन नंबर आठ, माॅडल टाउन और एसीपी गुरप्रीत सिंह थाना पीएयू, थाना सराभा नगर, थाना लाडोवाल और थाना हैबोवाल का कार्यभार देखेंगे।

एडीसीपी-4 राजवीर सिंह के तहत एसीपी हरकमल कौर थाना जमालपुर, थाना कूमकलां, थाना फोकल पॉइंट, थाना मोती नगर और एसीपी पवनजीत थाना डिवीजन नंबर सात, थाना मेहरबान और थाना टिब्बा का कार्यभार देखेंगे।

खबरें और भी हैं...