पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मौसम का मिजाज कुछ नरम रहा, आज बारिश के आसार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| शहर और आसपास के इलाकों में बुधवार को मौसम का मिजाज कुछ नरम रहा। हालांकि दोपहर के समय थोड़ी देर के लिए गर्म हवाएं भी चलीं। जबकि बीती रात कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के बाद सुबह बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि वीरवार को तापमान कमोबेश ऐसा ही रहेगा और बादल छाए रहने के दौरान कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है। आने वाले चार-पांच दिनों के दौरान मौसम में ऐसे ही उतार-चढ़ाव आने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...