पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सरकार के आंख, कान और दिमाग हैं जीओजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खन्ना/लुधियाना| सरकार की लोकहित योजनाओं में पारदर्शिता लाने को गार्डियन आॅफ गवर्नेंस पंजाब सरकार के आंखें, कान और दिमाग के तौर पर काम करते हैं। यह बात मुख्यमंत्री के सीनियर सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) टीएस शेरगिल ने गांव किशनगढ़ में कार्यक्रम के दौरान जीओजी को संबोधित करते कही। शेरगिल ने कहा कि स्मार्टफोन से लेस वाॅलंटियर एप के माध्यम से सरकार को रिपोर्ट भेजते हैं। गांवों, कस्बों में वाॅलंटियर रक्षक के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि योजनाओं में पारदर्शिता लाने और निगरानी रखने के लिए सरकार ने जीओजी योजना शुरू की है। वाॅलंटियर सरकार की 18 योजनाओं की निगरानी कर रहे हैं, भविष्य में बढ़कर यह 24 होंगी। यहां लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटा.) हरबंत सिंह काहलों, एडीशनल डिप्टी कमिश्नर विकास, डॉ. शेना अग्रवाल, एसडीएम संदीप सिंह और एसपी एच बलविंदर सिंह मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते जनरल शेरगिल।

खबरें और भी हैं...