न्यू कुंदनपुरी रेलवे पुल के पास बुड्ढे नाले में कूड़ा फेंकने के खिलाफ प्रदर्शन
बुड्ढे नाले में कूड़ा फेंकने को लेकर प्रदर्शन करते इलाके के लोग।
सिटी रिपोर्टर | लुधियाना
न्यू कुंदनपुरी में संधू नगर के नजदीक रेलवे पुल के पास बुड्ढे नाले में बडे़ बडे़ पत्थर और कूड़ा गिराकर नाले की जमीन पर कब्जा करने के विरोध में दुकानदारों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस बारे में पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राकेश लिखी ने बताया कि अप्रैल महीने से इस पुली के आसपास निगम सफाई करवा देता था पर इस बार कुछ भी नहीं किया गया। इस जगह में कुछ कब्जाधारी भी सक्रिय हैं, जो बडे़-बडे़ पत्थर और मलबा गिरा नाले की जमीन कब्जाने के प्रयास में है। अगर पुली के आसपास नाले की सफाई नहीं करवाई गई तो हल्की बरसात में ही कईं इलाके पानी में डूब जाएंगे। यहां पर राजू दिवाकर, मंत्री बजरंग दल, हरीश छाबड़ा, राम कुमार, महिंदर कुमार, सुनील कुमार, अमजद और अन्य मौजूद थे।