पेपर देने के लिए स्कूल गई स्टूडेंट लापता, पर्चा
लुधियाना| पेपर देने स्कूल गई स्टूडेंट लापता हो गई। थाना डिवीजन 6 पुलिस ने गुरपाल नगर डाबा रोड के सविंदर शर्मा के बयान पर केस दर्ज किया है। सविंदर शर्मा ने बताया कि उनकी 19 साल की बेटी कामना घर से पेपर देने स्कूल गई थी पर लौटी नहीं। काफी समय तक उसकी तलाश की। उसे शक है कि किसी ने बेटी को बंधक बनाकर रखा हुआ है। एएसआई किशन लाल ने बताया कि आरोपी और छात्रा की तलाश की जा रही है।