पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • बैडमिंटन हाॅल किराए पर देने का काम नहीं चढ़ा सिरे

बैडमिंटन हाॅल किराए पर देने का काम नहीं चढ़ा सिरे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरु नानक स्टेडियम में बने इंडोर ग्राउंड शास्त्री हॉल को बैडमिंटन के लिए किराए पर चलाने का मकसद सिरे नहीं चढ़ सका। बुधवार को निगम जोन डी में इसके लिए टेक्निकल बिड खोली गई। तीन फर्मों ने इसके लिए टेंडर भरा था, लेकिन तीनों की टेक्निकली बिड डिसक्वालिफाइड हो गई। इसके बाद अब जॉइंट कमिश्नर पूनमप्रीत कौर की अगुवाई वाली कमेटी की ओर से इसके टेंडर को दोबारा मांगने के लिए कह दिया गया है। बता दें कि निगम शास्त्री हॉल को ऑपरेशन और मेंटीनेंस के बेस पर इस्तेमाल के लिए किराए पर देना चाहता है। पांच साल के लिए दिए जाने वाले इस काॅन्ट्रेक्ट के बदले दस हजार रुपए महीना की फीस रखी गई थी।

खबरें और भी हैं...