डेंगू के खात्मे के लिए शुक्रवार को रहेगा ड्राई डे, कूलरों की होगी सफाई
डेंगू के खात्मे के लिए जागरुकता रैली को रवाना करते डीसी और सेहत विभाग के अफसर।
सिटी रिपोर्टर | लुधियाना
डेंगू के खात्मे के लिए शुक्रवार के दिन ड्राई डे रहेगा, यानी शुक्रवार के दिन सेहत विभाग के मुलाजिम कूलरों की सफाई करवाएंगे। वही डेंगू लारवा की तलाश कर उन्हें खत्म करेंगे। इस काम के लिए सेहत विभाग ने अपनी टीम को तैयार कर लिया है। यह जानकारी डीसी प्रदीप कुमार अग्रवाल ने दी। वह बुधवार को डेंगू के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए निकाली रैली को रवाना कर रहे थे। डीसी अग्रवाल ने कहा कि इस अभियान के दौरान डेंगू लारवा को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ चालान भी होंगे। इसके लिए निगम अफसर अलग से काम करेंगे।
सिविल सर्जन डाॅक्टर परविंदर पाल सिंह ने कहा कि सेहत विभाग ने शुक्रवार को ड्राई डे के तौर पर चुना है। इस दिन सेहत विभाग मुलाजिम अपने एरिया में जाकर लोगों से घरों के कूलर साफ करने की अपील करेंगे। अगर किसी घर या अन्य जगह पर डेंगू लारवा मिलेगा उसे मौके पर नष्ट किया जाएगा।