पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • माता पिता की मौत के बाद बेसहारा हो गई बच्ची को सीजेएम ने बालघर तलवंडी धाम खुर्द को सौंपा

माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हो गई बच्ची को सीजेएम ने बालघर तलवंडी धाम खुर्द को सौंपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | मुल्लांपुर दाखा/लुधियाना

मां बाप की मौत के बाद बच्चों काे सहारा देने में स्वामी गंगा नंद भूरी वाले बालघर धाम तलवंडी खुर्द के प्रबंधकों का अहम योगदान है। यह बात सीजेएम कम जिला कानूनी सेवाओं अथॉरिटी की सचिव डाॅ. गुरप्रीत कौर ने कही। उन्होंने 12 वर्षीय बच्ची को प्रबंधकों को सौंपा जो पहले असली मां-बाप से बिछड़ गई थी और फिर गोद लेने वाले मां-बाप की मौत हो जाने बाद बेसहारा हो गई थी।

सीजेएम ने कहा कि जिला कानूनी सेवा अथाॅरिटी ऐसे बच्चों की मदद के लिए हमेशा समाज सेवी संस्थाओं के साथ मिलकर कारगर भूमिका निभा रही है। यदि किसी भी बच्चे को अपने किसी नजदीकी, पड़ोसी या स्कूल के सहपाठियों की तरफ से किसी किस्म की मानसिक या शारीरिक तौर पर कोई परेशानी आती हो तो उसे घबराने की जरूरत नहीं, बल्कि चाइल्ड लायन टोल फ्री नंबर 1098 या जिला कानूनी सेवा अथाॅरिटी से संपर्क करें, जिससे अपराधियों को सजा दिलाई जा सके और बच्चे अपना जीवन खुशी से व्यतीत कर सकें। इस मौके पर प्रधान बीबी जसबीर कौर, सचिव कुलदीप सिंह मान, कोऑर्डीनेटर अरबिंद कुमार, समाज सेवक सतनाम सिंह माजरी, एकमदीप कौर, मनिंदर सिंह माजरी आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...