पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • भगवान राम की कथा जीवन में दुखों को दूर करने में सक्षम: नरेश शर्मा

भगवान राम की कथा जीवन में दुखों को दूर करने में सक्षम: नरेश शर्मा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिद्धपीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में राम कथा का शुभांरभ

लुधियाना|सिद्धपीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में पुरुषोत्तम माह के उपलक्ष्य मे श्री राम कथा का शुभांरभ पंडित राज कुमार जी की अध्यक्षता में किया गया। कथा का शुभांरभ करते हुए नरेश शर्मा ने कथा का महत्व बताते हुए कहा कि जीव को जन्म देकर मां दुनिया में लाती है लेकिन जीवन हमें भगवत कथा देती है। यही कथा जीवन में सब तरह के सुखों को देने वाली है। उन्होंने कहा कि यद्धपि जीवन में दुख आते हैं, लेकिन राम कथा जीवन से दुखों को दूर करने में सक्षम होती है। कथा श्रवण करने वालो के लिए दुख भी हरि की दी हुई वस्तू महसूस होती है। जिसे वह सहर्ष स्वीकार कर लेती है। इस अवसर पर रामायण जी का विधित पूजन किया गया। विशेष रूप से सिद्धपीठ परिसर में इस अवसर पर काले खान, मनमोहन भट्‌ट, गुलशन नागपाल, चेतन खोसला, पुनीत शाम सुंदर पब्बी, पारस शर्मा, सुभाष कवात्रा, पंडित गोपाल शर्मा, नरिंदर शर्मा आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...