प्रभात फेरी और हरिनाम संकीर्तन में प्रभु गुण गाए
द फ्रेंड्स वेल्फेयर एसोसिएशन मॉडल टाउन एक्सटेंशन ए ब्लॉक में संकीर्तन करवाया
सिटी रिपोर्टर | लुधियाना
दी फ्रेंड्स वेलफेयर एसोसिएशन मॉडल एक्सटेंशन ए ब्लॉक की ओर से गुरु रामदास पार्क में प्रभात फेरी और हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।कार्यक्रम में पार्षद ममता आशु, कुलविंदर कौर विशेष रुप से उपस्थित हुए। संकीर्तन के समापन पर संगत के लिए विशाल भंडारा लगाया गया। एसोसिएशन के स.धनविंदर सिंह और साथियों द्वारा अतिथियों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर इंदरजीत सिंह सोहल, अमरजीत सिंह, जसपाल सिंह कोहली, गुरजीत सिंह, जोगिंदर पाल गुलाटी, विजय कुमार जैन, हरिंदरपाल सिंह, जगजीत सिंह अरोड़ा, प्रितपाल सिंह बेदी, परमिंदर सिंह बत्रा, कृपाल सिंह बजाज, रंजीत सिंह सोहल, पवित्र सिंह ग्रेवाल, सतिंदर, ऋषि और अमित अरोड़ा मौजूद थे।