पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ध्यान विधि से शांत रहने की साधना करवाई गई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| ओशो उत्सव की ओर से स्वामी मनोज प्रीत की अध्यक्षता में समराला चौंक स्थित कार्यालय में ध्यान साधना शिविर का आयोजन किया गया।ध्यान साधना में ओशो के अनेक संन्यासी एवं सन्यासियों ने भाग लिया।ओशो उत्सव के प्रवक्ता स्वामी सतनाम ने बताया कि ध्यान संध्या में ओशो द्वारा बताई गई ध्यान विधि से शांत रहने की साधना करवाई गई। संगीत ध्यान द्वारा ध्यान की शून्यता एवं एकांत की समग्रता को छुआ गया। आचार्य रजनीश के प्रवचनों द्वारा ‘मैं कौन हूं’ विषय से ओशो भक्तों को अवगत कराया गया।मानव मन को साधना द्वारा स्वयं को प्रफुल्लित करने की विधि से अवगत कराया गया।इस अवसर पर स्वामी सुनील रावत ने मधुर भजनों से ओशो संन्यासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

खबरें और भी हैं...