पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • देवभूमि हिमाचल वेल्फेयर सोसाइटी आज कराएगी जागरण

देवभूमि हिमाचल वेल्फेयर सोसाइटी आज कराएगी जागरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| देवभूमि हिमाचल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से मुंडियां कलां 33 फुट रोड पर पड़ते सब्जी मंडी ग्राउंड में आज (19 मई) चौथा विशाल मां भगवती जागरण कराएगी। इसको लेकर सोसाइटी के वर्करों की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अगुवाई सोसाइटी के चैयरमेन विजय शर्मा व प्रधान हंसराज शर्मा ने की। शर्मा ने बताया कि जागरण की शुरुआत 9 बजे ज्योति प्रचंड कर की जाएगी। मां की पवित्र ज्योति ज्वाला जी से लाई जाएगी। जागरण में विधायक शरनजीत सिंह ढिल्लों, वॉर्ड 26 पार्षद सुरजीत सिंह राय, भाजपा जर्नल सेक्रेटरी जितेंद्र मित्तल, भाजपा जमालपुर मंडल प्रधान मनमीत सिंह चावला, व हिमाचल से विधायक राजेन्द्र राणा माँ के दरबार मे विशेष तौर से हाजरी भरेंगे। जागरण में पहुंचे गन्मानयो का सोसाइटी के वर्करों की ओर से सम्मान प्रतीक भेंट कर विशेष सम्मान किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...