पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भागवत कथा 25 से एक जून तक करवाई जाएगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महंत श्री श्री 108 श्री नारायण दास जी महाराज के अवतार दिवस पर सद्गुरु श्री बाबा लाल दयाल जी की असीम कृपा एवं दरबार श्री ध्यानपुर धाम के देवाचार्य महंत श्री राम सुंदर दास जी महाराज की आज्ञा से मंदिर श्री बाबा लाल दयाल जी, न्यू शिवाजी नगर के सेवक परिवारों की ओर से 25 मई से 1 जून तक श्रीमद्भागवत कथामृत का आयोजन बड़े श्रृद्धा भाव से किया जा रहा है।दरबार श्री ध्यानपुर धाम के सेवक कथा व्यास पंडित राजेन्द्र शर्मा भक्तों को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करवाएंगे। 25 मई दिन शुक्रवार को सांय 4 बजे यात्रा कलश पूजन होगा। तद्उपरात 4:30 बजे कलश यात्रा श्री हनुमान मंदिर,श्री हरगोविंद नगर से निकाली जाएगी।इस दौरान 26 मई से 1 जून तक रोजाना 5:30 बजे से 8:30 बजे तक श्री मद् भागवत कथा होगी।कथा के समापन पर आरती के उपरांत भक्तों के लिए लंगर प्रशाद का प्रबंध रहेगा।मंदिर सेवकों की ओर से प्रार्थना है कि श्रीमद्भागवत कथा श्रवण कर अपना जीवन सफल बनाएं।

खबरें और भी हैं...