लुधियाना| लोक संघर्ष कमेटी हलका साहनेवाल की ओर से चिट्टे के नशे के विरोध में चेतना रैली 20 मई को निकाली जाएगी। कमेटी के प्रतीनिधियों अमरनाथ कूमकलां, सुखविंदर सिंह रतनगढ़, रजिंदर सिंह सरपंच मिआणी, दर्शन सिंह घौड़े, सिकंदर बख्श ने बताया कि गांव चौंता चिट्टे की राजधानी के रुप में मशहूर हो गया था। लेकिन अब इलाके के लोगों को जागरूक करने के लिए एक चेतना मार्च गांव गुज्जरवाल, भैणी गाही, भैणी नत्थू भैणी कीमा, भैणी दोआबा, भैणी सालू, झूंगियां बेगा, झूंगिया कादर, सेलकियाना, माच्छीयां कलां, मिऊंवाल, बौंकड़ा, बौड़े गांवों में निकाला जा रहा है। इसमें इलाके के पंचों, सरपंचों व समाजिक जत्थेबंदियों के लोग बड़ी तादाद में भाग लेंगे। लोक संघर्ष कमेटी का वफद कूमकलां थाने के एसएचओ हरजिंदर सिंह को भी मिला और पुलिस प्रशासन को चिट्टे की रोकथाम के लिए हर तरह का साथ देने का वायदा किया।