पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शबद गायन में प्रभजोत, राजदीप पहले नंबर पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर साहिब के अधीन कार्यशील माता गंगा खालसा गर्ल्स कालेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोटां में श्री गुरु नानक देव जी के 550 वर्षीय प्रकाश पर्व को समर्पित तीन दिवसीय गुरमति कैंप लगाया गया। समागम में श्री जपुजी साहिब शुद्ध उच्चारण, कंठ, पेंटिंग मुकाबले, धार्मिक गीत व कविता मुकाबले कराए गए। धार्मिक कैंप में धर्म प्रचार कमेटी के एडिशनल सेक्रेटरी बलविंदर सिंह, दुआबा जोन के एडिशनल सेक्रेटरी परमजीत सिंह सरोआ, गुरुद्वारा मंजी साहिब कोटां के मैनेजर जसविंदर सिंह, धर्म प्रचारक भाई हरप्रीत सिंह, भाई अजीत सिंह, भाई बलवंत सिंह, भाई सुखविंदर सिंह ने विशेष तौर पर शिरकत की। पेंटिंग मुकाबले में नवदीप कौर ने पहला, अमनदीप कौर ने दूसरा, गुरमुखी स्लोगन में ज्योति ने पहला, किरणदीप कौर ने दूसरा, कमलप्रीत व अनमोलदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया। धार्मिक गीत में मनदीप कौर पहले, शब्द गायन में प्रभजोत व राजदीप पहले, धार्मिक कविता में चहलजीत कौर पहले, रविंदर कौर दूसरे, लेख लेखन में नवजोत कौर पहले, कोमलप्रीत ने दूसरा स्थान हासिल किया। भाई बलविंदर सिंह ने गुरमति विचारों से स्टूडेंट्स को सिखी जीवन जांच व नाम सिमरन की प्रेरणा दी। प्रिंसीपल डॉ. कुलदीप कौर धालीवाल ने विजेताओं को इनाम बांटे।

खबरें और भी हैं...