पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • हर मंगलवार भंडारा और रविवार किया जाता सुंदरकांड का पाठ

हर मंगलवार भंडारा और रविवार किया जाता सुंदरकांड का पाठ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| श्री बाला जी मित्र मंडल लंगर सेवा समिति द्वारा भक्तों के सहयोग से श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर दरेसी में साप्ताहिक भंडारा लगाया गया।सर्वप्रथम पंडित दुलीचंद द्वारा विधिवत मंत्रौच्चारण से गणेश पूजन किया गया।तद्उपरांत मुख्यातिथि मदनलाल ढ़ीगड़ा, गौरव ढ़ीगड़ा,गुरांश द्वारा बाला जी को भोग लगा कर संगत को भंडारा प्रसाद बांटा गया। मित्र मंडल सेवक नवीन चितकारा, गोपाल सुनेजा, नवीन शर्मा, प्रह्लाद प्रजापति, सर्वजीत शर्मा, दीपक शर्मा, सन्नी मल्होत्रा, प्रिंस, बाबला शर्मा, पं दिनेश शर्मा, श्री रामलीला कमेटी के प्रधान संजीव कुंद्रा, कमल बस्सी,राम भगत बाला जी यात्रा सेवा समिति के लक्ष्मी गुप्ता, टीटू सिंगला, कमल चावला, हर्ष जैन ने भंडारे में सेवा की। मित्र मंडल सेवक टीटू शर्मा, नवीन शर्मा ने मधुर भजनों से संगत को भावविभोर कर दिया। सेवक गोपाल सुनेजा द्वारा बाला जी का झंडा लहरा कर भक्तों को आशीर्वाद दिलाया गया। प्रधान नवीन चितकारा ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा भक्तों के सहयोग से हर मंगलवार को मंदिर प्रांगण में भंडारा लगाया जाता है।हर रविवार भक्तों के निवास पर निष्काम संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया जाता है।

खबरें और भी हैं...