पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • जागरण की तैयारियां पूरी, भक्तों की ड्यूटियां लगाईं

जागरण की तैयारियां पूरी, भक्तों की ड्यूटियां लगाईं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| अग्र नगर सेवा संघ एवं समस्त अग्र नगर निवासियों की ओर से 19 मई दिन शनिवार को अग्र नगर ए ब्लॉक मार्केट शिव मंदिर के सामने विशाल भगवती जागरण करवाया जा रहा है। जागरण की तैयारियों को लेकर विशेष मीटिंग प्रधान योगराज गोयल की अध्यक्षता में हुई। चेयरमैन सुखदेव राज गुप्ता, वाइस चेयरमैन शिव दयाल जिंदल, सरपरस्त नरेश गुप्ता, सचिव अनिल गोयल में बताया कि जागरण की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सेवकों की ड्यूटी लगा दी गई हैं। महासचिव बालकृष्ण गुप्ता, सचिव अनिल गोयल, कोषाध्यक्ष प्रेम गर्ग और जागरण इंचार्ज भूषण गुप्ता ने बताया कि जागरण में बलवीर मानक एंड पार्टी लुधियाना वाले और गौरव जालंधर वाले मां भगवती का गुणगान करेंगे। जागरण में स्वामी निष्ठा जी महाराज भिक्षु पवित्र ज्योति प्रचंड कर भक्तों को आशीर्वाद देंगे। इस दौरान संगत के लिए विशाल भंडारा लगाया जाएगा। मीटिंग में सतीश जिंदल, सुदर्शन गुप्ता, केएस भुल्लर, बीएस चावला, संतोष बांसल और विजय बांसल आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...