पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • प्रभु की कृपा से सत्संग की अोर बढ़ते हैं कदम: स्वामी दयानंद

प्रभु की कृपा से सत्संग की अोर बढ़ते हैं कदम: स्वामी दयानंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| श्री बांके बिहारी कमल कुटी गुरुनानक पुरा में पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में रोज सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। स्वामी दयानंद सरस्वती की अध्यक्षता में विभिन्न संकीर्तन मंडलों की ओर से नित्य यह सत्संग किया जा रहा है। इस अवसर पर स्वामी दयानंद सरस्वती जी ने आज पुरुषोत्तम मास का महत्व बताते हुए कहा कि इस मास में ठाकुर जी का भजन संकीर्तन करने से कई गुणा आधिक फल की प्राप्ति होती है। दयानंद सरस्वती ने सत्संग का महत्व बताते हुए कहा कि सत्संग में आने का सौभाग्य भी प्रभु की मेहर के बिना संभव नहीं है। जिनपर परमात्मा की कृपा होती है उनके कदम सत्संग की ओर बढ़ते हैं। सत्संग में आने से जीवन सफल हो जाता है। प्रभु का गुणगान करने से मन प्रभु चरणों में लगता है और जीवन सरल हो जाता है। इस दौरान भजन मंडली की ओर से संकीर्तन कर श्रद्धालुओं को निहाल किया गया। भगवान की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।

बांके बिहारी कमल कुटी गुरुनानक पुरा में हुए धार्मिक कार्यक्रम में मौजूद संगत।

खबरें और भी हैं...