पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज कराया जाएगा भगवान शनिदेव का जागरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| शनि जयंती के उपलक्ष्य में श्री शनि महाकाल देवस्थान न्यू सुभाष नगर गली नंबर 6 नजदीक हर्ष विद्या मंदिर में 19 मई दिन शनिवार को भगवान शनि देव जी का जागरण करवाया जा रहा है। आज जागरण के उपलक्ष्य में न्यू सुभाष नगर में शनिदेव जी की पवित्र ज्योति की संध्या फेरी निकाली गई। श्री शनि महाकाल देवस्थान के प्रमुख सेवक प्रेम जैन ने बताया कि सांय 5 बजे भगवान शनि देव जी का हवन यज्ञ कराया जाएगा। रात्रि 8 बजे से भगवान शनिदेव का जागरण होगा। उन्होंने शनि भक्तों से अपील की जागरण में उपस्थित हो कर भगवान शनि देव जी का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस दौरान संगत के लिए भंडारा लगाया जाएगा। अगले दिन 20 मई रविवार को दुपहर 12 बजे शनि देव का भंडारा लगाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...