पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘जीवन बचाने को ज्यादा-ज्यादा लगाएं पौधे’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खन्ना/लुधियाना| कुदरत मानव केंद्रित लोक लहर पंजाब ने सरकारी हाई स्कूल चीमा में जागरूकता सेमीनार का आयोजन कर बच्चों को वातावरण संभाल की शपथ दिलाई। बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। वातावरण प्रेमी गुरदयाल सिंह शीतल ने कहा कि दिनोंदिन बढ़ रहे प्रदूषण, मिट्टी प्रदूषण, पानी प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण से मानव जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। जिसे बचाने के लिए बच्चों को जागरूक होना समय की जरूरत है। स्कूल मुखी रामदास नसराली ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस मौके पर करनैल सिंह, गुरमीत चीमा, हरजीत सिंह, सीमा खंगूड़ा, मोनिका, गगनदीप कौर, हरजिंदर कौर, वंदना शर्मा, सिमरनदीप कौर, निधि, मोती लाल भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...