पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेदांता ने शहर में शुरू की न्यूरो की ओपीडी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना। मेदांता हॉस्पिटल गुडग़ांव ने शहर के पक्खोवाल रोड स्थित मेदांता ई-क्लिनिक में न्यूरो की ओपीडी भी शुरू कर दी है। महीने के हर तीसरे शुक्रवार न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. करनजीत नारंग यहां ओपीडी में उपस्थित रहकर मरीजों का चेकअप करेंगे। अन्य दिनों में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मरीजों की रिपोट्र्स इत्यादि देखी जाएगी। मेदांता न्यूरो साइंसेज के चेयरमैन डॉ. वीरी सिंह ने शुक्रवार को बताया कि उनके हॉस्पिटल में हर मरीज को कोई अकेला डॉक्टर नहीं बल्कि एक टीम बनाकर देखा जाता है। ताकि हर तरह से उसका सही डायगनोस हो उसे सही इलाज मिल सके। मेदांता ई-क्लिकिन से गुडग़ांव हॉस्पिटल तक एंबुलेंस सेवा उपलब्ध रहती है और ज्यादा इमरजेंसी होने पर मरीज को एयरलिफ्ट भी किया जाता है। इस क्लिनिक का मकसद यह है कि मरीजों को छोटी-मोटी समस्या के लिए गुडग़ांव नहीं आना पड़े और वीडियो कांफ्रेंस के जरिए ही उनके इलाज पर चर्चा हो सके।

खबरें और भी हैं...