एजुकेशन रिपोर्टर | लुधियाना
ऊधम सिंह नगर स्थित भारतीय विद्या मंदिर स्कूल में नौवीं और दसवीं क्लास के स्टूडेंट्स के पेरेंट्स के साथ इंटरएक्टिव सेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ज्योति प्रज्ज्वलन से हुई। वाइस प्रिंसिपल नविता सेठ ने स्कूल की उपलब्धियों और सफर के बारे में पेरेंट्स को बताया। को-ऑर्डिनेटर ललिता अरोड़ा ने पेरेंट्स और टीचर्स को आपस में कनेक्ट करने के बारे में जानकारी दी। प्रियंका ने पेरेंट्स को अपने बच्चों में छुपे टैलेंट की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। मेघा ने अकेडेमिक्स में स्टूडेंट्स को आगे बढ़ाने के बारे में जानकारी दी। संजीव ठाकुर ने फिजिकल एक्टिविटीज और बैलेंस्ड डाइट की स्टूडेंट्स की जिंदगी में अहमियत के बारे में बताया। नरिंदर सिंह रावत ने पेरेंट्स को स्टूडेंट्स की कल्पना शक्ति का विकास करने में योगदान देने के बारे में जानकारी दी। प्रिंसिपल बंदना सेठी ने किशोरावस्था में स्टूडेंट्स को प्रेरित करने के बारे में पेरेंट्स को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अच्छे संस्कार घर और स्कूल दोनों में दिए जाना बेहद जरुरी है। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् से किया गया।
ऊधम सिंह नगर स्थित भारतीय विद्या मंदिर स्कूल में इंटरएक्टिव सेशन में स्टूडेंट्स को आगे बढ़ने को किया प्रेरित।