लुधियाना| नारंगवाल स्थित दृष्टि डॉ. आरसी जैन इनोवेटिव पब्लिक स्कूल में मीजल रुबेला वैक्सीनेशन कैंपेन का आयोजन किया गया। जोधां सब सेंटर प्राइमरी हैल्थ क्लीनिक से डॉ. गुरप्रीत कौर, डॉ. परमिंदर कौर, डॉ. रुपिंदर कौर और टीम ने नर्सरी से लेकर दसवीं क्लास के स्टूडेंट्स को इंजेक्शन लगाए। 15 साल की उम्र तक के स्टूडेंट्स को एमआर का इंजेक्शन लगाया जाना है। प्रिंसिपल गौरी छाबड़ा ने डॉक्टर्स की टीम का इस वैक्सीनेशन प्रोग्राम का आयोजन करने पर धन्यवाद किया।