लुधियाना| जवाहर नगर स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ब्लॉक मांगट 1 का युवक मेला करवाया गया। इस मौके पर भाषण कंपीटिशन, सिंगिंग, पेंटिंग, प्ले और क्ले मॉडलिंग जैसे कंपीटिशन शामिल रहे। कंपीटिशन में 15 स्कूलों के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। सीजीआरपी पूनम शर्मा और सोनू की देखरेख में आयोजित किया गया। इस मौके पर विभिन्न इवेंट्स में विजेता रहने वाले स्टूडेंट्स को प्रिंसिपल अनीता बेदी ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।