लुधियाना| पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा घोषित पीजीडीसीए फ़र्स्ट समेस्टर के रिजल्ट में गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स की स्टूडेंट्स ने शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज की स्टूडेंट्स ने दो यूनिवर्सिटी पोजीशन हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया। सोनिया वासन 89.7 पर्सेंट के साथ यूनिवर्सिटी में पहली पोजीशन हासिल करने में सफल रही। रितिका चावला ने 85.3 पर्सेंट के साथ यूनिवर्सिटी में दसवीं और कॉलेज में दूसरी पोजीशन अपने नाम की। कॉलेज प्रिंसिपल सविता शर्मा ने स्टूडेंट्स और फैकल्टी की मेहनत और सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।