लुधियाना| जालंधर बाईपास स्थित ग्रीन लैंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रेड डे मनाया गया। नर्सरी विंग के बच्चों ने इस एक्टिविटी में हिस्सा लिया। बच्चों को लाल रंग के महत्व और अहमियत के बारे में बताने के लिए ये गतिविधि आयोजित की गई। स्टूडेंट्स ने फन एक्टिविटीज में हिस्सा लिया। इसमें कलरिंग शीट्स, थंब प्रिंटिंग शामिल रही। बच्चों को मौसमी फल खाने के लिए भी प्रेरित किया गया। प्रिंसिपल बलदीप पंधेर ने टीचर्स द्वारा आयोजित की इस एक्टिविटी की सराहना की।