पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • एनसीसी का हिस्सा बनने से आता है अनुशासन सेल्फ कॉन्फिडेंस और सेल्फ डिफेंस की भावना

एनसीसी का हिस्सा बनने से आता है अनुशासन सेल्फ कॉन्फिडेंस और सेल्फ डिफेंस की भावना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शेरपुर स्थित स्प्रिंग डेल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में 3 पंजाब बटालियन एनसीसी (आर्मी विंग) द्वारा एनरोलमेंट कैंप का आयोजन किया गया। 2018-19 सेशन के लिए जूनियर डिविजन कैडेट्स का चुनाव किया गया। आठवीं और नौवीं क्लास के स्टूडेंट्स की एनरोलमेंट के बाद कर्नल हरमनजीत सिंह, सूबेदार मेजर जगमोहन सिंह, नायब सूबेदार परविंदर सिंह और सीएचएम सुनील कुमार ने एनसीसी कैडेट्स को प्रेरित किया। उन्होंने स्टूडेंट्स को एनसीसी का हिस्सा बनने से मिलने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनसीसी सर्वांगिण विकास में मदद करती है। इसके साथ ही सेल्फ कॉन्फिडेंस, अनुशासन, स्पोर्ट्समैनशिप, सेल्फ डिफेंस और टीम में काम करने की भावना भी पैदा होती है।

एनसीसी में सी सर्टिफिकेट हासिल करने वालों को आर्मी में जाने के साथ ही कई अवसर भी हासिल होते हैं। स्कूल की एमडी अविनाश वालिया, डिप्टी डायरेक्टर कमलप्रीत कौर और प्रिंसिपल अनिल कुमार शर्मा ने स्टूडेंट्स को एनसीसी का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया।

शेरपुर स्थित स्प्रिंग डेल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में मौजूद कैडेट्स।

खबरें और भी हैं...