पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • नरेश चंद्र स्टेडियम में सेवन ए साइड डे नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट 30 मई से होगा

नरेश चंद्र स्टेडियम में सेवन-ए-साइड डे नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट 30 मई से होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना/खन्ना| पांचवां सिमरदीप सिंह गरेवाल यादगारी डे एंड नाइट सेवन-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट 30 मई से शुरू हो रहा है। यह टूर्नामेंट मलेरकोटला रोड स्थित प्रिंसिपल नरेश चंद्र स्टेडियम में होगा। शहीद भगत सिंह फुटबॉल क्लब खन्ना द्वारा कराए जा रहे इस टूर्नामेंट का उद्घाटन शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज जत्थेदार रंजीत सिंह तलवंडी करेंगे। 31 मई के चीफ गेस्ट एसडीएम सनप्रीत सिंह गरचा और पंजाब प्रदेश कांग्रेस ट्रेड सेल के चेयरमैन हरदेव सिंह रोशा होंगे। टूर्नामेंट के समापन पर दो जून की रात को एमएलए गुरकीरत सिंह कोटली, नगर कौंसिल प्रधान विकास मेहता, कांग्रेसी नेता रुपिंदर सिंह राजा गिल और कौंसलर गुरमिंदर सिंह लाली विजेताओं को इनाम बांटेंगे।

समराला के रोहला गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट 29 से

समराला|समराला के गांव रोहला में फ्रेंड्स ग्रुप और समूह नगर निवासियों की तरफ से 9वां एक गांव ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट 29 मई से कराया जा रहा है। 1 जून तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में पहला इनाम 21 हजार, दूसरा इनाम 13 हजार रुपए कैश रखा गया है। मैन आफ द सीरीज हासिल करने वाले प्लेयर को बजाज सीटी-100 मोटरसाइकिल दिया जाएगा।

डिस्ट्रिक्ट सब जूनियर स्वीमिंग ट्रायल पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में कल लिए जाएंगे

लुधियाना| पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी स्वीमिंग पूल में लुधियाना डिस्ट्रिक्ट सब जूनियर टीम के सलेक्शन के लिए 20 मई को दोपहर 2.30 बजे ट्रायल करवाए जाएंगे। अपिंदर सिंह ग्रेवाल, प्रेसिडेंट डिस्ट्रिक्ट स्वीमिंग एसोसिएशन ने यह जानकारी दी। इस ट्रायल में 2006-2007 11 से 12 साल, 2008-2009 9 और 10 साल तक के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। इस ट्रायल में सलेक्टेड खिलाड़ी दिल्ली पब्लिक स्कूल फिरोजपुर में 26 और 27 मई को आयोजित होने वाली 32वीं सब जूनियर स्टेट स्वीमिंग चैंपियनशिप हिस्सा ले सकेंगे।

7वीं पंजाब स्टेट बेसबॉल चैंपियनशिप आज से

लुधियाना| पंजाब बेसबॉल एसोसिएशन की तरफ से 7वीं पंजाब स्टेट बेसबॉल चैंपियनशिप फॉर गर्ल्स की शुरुआत शनिवार सुबह 8 बजे होगी। दो दिवसीय चैंपियनशिप गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव गिल में करवाई जाएगी। कोच हरबीर सिंह गिल ने बताया कि 15 जिलों के टीमों की एंट्री हो चुकी है, जिसमें लुधियाना, रोपड़, फतेहगढ़, पटियाला शामिल हैं।

कैडेट और जूनियर एशियन चैंपियनशिप 2018

मास्टर हरीश ने अपने शानदार प्रदर्शन से जीता ब्रॉन्ज मेडल

पहली बार विदेशी धरती पर ना सिर्फ अपने देश का प्रतिनिधित्व किया, बल्कि बेहतरीन प्रदर्शन भी किया

शहर पहुंचने पर साई मेंबर्स ने फूलों का हार पहनाकर और ढोल बजाकर किया स्वागत

स्पोर्ट्स रिपोर्टर | लुधियाना

स्पोर्ट्स अथाॅरिटी आॅफ इंडिया (साई) से ट्रेनिंग प्राप्त करने वाले जूडो खिलाड़ी मास्टर हरीश ने पहली बार विदेशी धरती पर ना सिर्फ अपने देश का प्रतिनिधित्व किया, बल्कि बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल भी हासिल किया है। मास्टर हरीश ने 10 से 13 मई तक लेबनान में आयोजित कैडेट और जूनियर एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। 50 किलोग्राम कैटेगरी में फाइनल मुकाबला कजाकिस्तान के खिलाड़ी से हुआ और तीसरा स्थान हासिल कर ब्राॅन्ज मेडल जीता। हरीश के शहर वापिस पहुंचने पर उसका स्वागत साई मेंबर्स ने फूलों का हार पहनाकर और ढोल बजाकर किया। साई के इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि हम बेहद खुश हैं कि हमारे खिलाड़ी ने यह सफलता पाकर ना सिर्फ शहर का बल्कि देश का नाम भी ऊंचा किया है। 1 अप्रैल को पीएपी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में हुए ट्रायल में मास्टर हरीश का सलेक्शन नेशनल जूडो टीम में हुआ था। वह इससे पहले राष्ट्रीय और जिला स्तरीय मुकाबलों में भी अपनी काबिलियत दिखा चुका है। इस दौरान नव भारती पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर चंदर मोहन, जूडो कोच किशोर कुमार, प्रवीण ठाकुर, हैंडबॉल कोच कांता, एथलेटिक कोच जसबीर सिंह, बलविंदर सिंह, रेशम सिंह आदि उपस्थित रहे।

साई मेंबर्स फूलों का हार पहनाकर और ढोल बजाकर स्वागत करते हुए।

फ्रेंडली मैच विनर टीम को मेडल देकर किया ऑनर

लुधियाना| एसके क्रिकेट अकेडमी और रोहित बेदी क्रिकेट अकेडमी के बीच जीएस मेमोरियल क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को एक फ्रेंडली मैच खेला गया था। इस मैच को एसके क्रिकेट अकेडमी ने जीता। शुक्रवार को प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन करवाया गया, जिसमें विनर टीम को मेडल बांटे गए। इसके अलावा बेस्ट बैट्समैन सनी वर्मा, बेस्ट बॉलर एसके अकेडमी से दुषांत और रोहित बेदी क्रिकेट अकेडमी से अर्व को दिया गया।

दिपिन और नेहल का जेडसीए के लिए सेलेक्शन

स्पोर्ट्स रिपोर्टर | लुधियाना

पालम क्रिकेट ग्राउंड में लगे कैंप से दिपिन चितकारा और नेहल वढेरा का सलेक्शन नॉर्थ जोन की अंडर-19 जेडसीए (जोनल क्रिकेट अकेडमी) के लिए हुआ है। पंजाब से सिर्फ तीन खिलाड़ियों का सलेक्शन हुआ है, जिसमें से दो दिपिन चितकारा और नेहल वढेरा लुधियाना से हैं। अगले हफ्ते से इंटर जोनल मैच ऊना (एचपी) में खेले जाएंगे। विनोद चितकारा, जनरल सेक्रेटरी लुधियाना डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 25 खिलाड़ियों में से 15 का सलेक्शन हुआ, जिसमें से लुधियाना से दिपिन और नेहल शामिल हैं।

बच्चों का टैलेंट निखारने का है प्रयास

एसके क्रिकेट अकेडमी के शिवा कुमार मौदगिल ने बताया कि वह बच्चों के टैलेंट को निखारने के लिए अकसर फ्रेंडली मैच का आयोजन करते हैं। इस तरह बच्चों को एक प्लेटफॉर्म मिलता है और वह अपना बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं। विनर टीम का हौसला बढ़ाने के लिए मेडल से सम्मानित किया जाता है। बच्चों के बीच में कंपीटिशन करवाते रहने से उनका खेल के प्रति न सिर्फ रुझान बढ़ता है, बल्कि वह कंपीटिशन के जरिए खुद कमियों और खूबियों को पहचानते हुए खुद के टैलेंट को और ज्यादा निखारने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

दिपिन

नेहल

खबरें और भी हैं...