पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • पुलिस के साथ शाॅपकीपर एसो. ने ट्रैफिक कंट्रोल का लिया जिम्मा

पुलिस के साथ शाॅपकीपर एसो. ने ट्रैफिक कंट्रोल का लिया जिम्मा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस के साथ शाॅपकीपर एसो. ने ट्रैफिक कंट्रोल का लिया जिम्मा

लुधियाना| गिल चौक फ्लाईओवर और जगराओं पुल बंद होने के कारण शहर में लग रहे जाम की समस्या को लेकर शापकीपर एसोसिएशन जीटी रोड के सदस्यों की ओर से एक मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में उन्होंने ट्रैफिक पुलिस की सहायता करते हुए शहर में ट्रैफिक कंट्रोल करने की बात कही। एसोसिएशन के चेयरमैन अश्वनी त्रेहन और उपाध्यक्ष चंद्रकांत चड्ढा ने कहा कि शहर की तीनों प्रमुख सड़कों का काम चलने के कारण शहर में काफी ट्रैफिक जाम हो रहा है। जिसके चलते घंटा घर रोड पर स्थित सभी दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर डिस्पले के लिए ही सम्मान रखने का निर्णय लिया गया है। जबकि उक्त रोड का ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए भी एक सिक्योरिटी गार्ड तैनात किया गया है। मीटिंग में शापकीपर एसोसिएशन के राजेश हैप्पी, सुनील चावला, तीर्थ सिंह दुआ, जॉनी मेहरा, विशाल अग्निहोत्री, राजा चावला, अशोक चड्ढा , चरनजीत सिंह, सुभाष कुमार, लक्की सिंह दुकानदार शामिल थे।

खबरें और भी हैं...