पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • ठेकेदार को धमका 50 हजार रुपए वसूली करता आरटीआई एक्टिविस्ट काबू

ठेकेदार को धमका 50 हजार रुपए वसूली करता आरटीआई एक्टिविस्ट काबू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना/खन्ना| शहर के आरटीआई कार्यकर्ता रमनदीप सिंह आहलूवालिया को शनिवार की शाम को विजीलेंस मोहाली की टीम ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। डीएसपी धर्मपाल की अगुवाई में आई टीम ने आहलूवालिया को गिरफ्तार किया। उसे मोहाली ले जाकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार आहलूवालिया नगर कौंसिल खन्ना के ठेकेदार अंबिका पंडित को उसके कार्यों की विजीलेंस से जांच कराने के नाम पर डरा रहा था और साथ ही यह कह रहा था कि विजीलेंस में उसका रिश्तेदार उच्च पद पर है। आहलूवालिया ठेकेदार से 1 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा था। जिसकी शिकायत ठेकेदार ने मोहाली विजीलेंस आफिस में की थी। विजीलेंस ने 2 हजार के 25 नोट स्प्रे करने उपरांत ठेकेदार को पकड़ा दिए। ठेकेदार ने आहलूवालिया को फोन किया तो ठेकेदार को घर बुलाया गया। वहां एक विजीलेंस अधिकारी ठेकेदार के साथ गया। जब आहलूवालिया रिश्वत के 50 हजार रुपए पकड़ने लगा तो साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब है कि इस आरटीआई कार्यकर्ता के खिलाफ काफी समय पहले शहर में अर्थी फूंक प्रदर्शन भी हुए थे। कुछ समय पहले आहलूवालिया ने अपनी जान को खतरा बताते हुए एक गनमैन भी ले रखा था।

खबरें और भी हैं...