पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हेरोइन छिपा ले जा रही नाइजीरियन लेडी काबू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खन्ना/लुधियाना| खन्ना की सदर थाना पुलिस ने साबुन की डिब्बों में हेरोइन छिपाकर ले जा रही एक नाइजीरियन लेडी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान सोफिया निवासी पालम नई दिल्ली के तौर पर हुई। डीएसपी (आई) रंजीत सिंह बदेशां ने बताया कि एसएचओ सदर विनोद कुमार की अगुवाई में पुलिस ने अलौड़ के पास जीटी रोड पर नाकाबंदी की हुई थी, तो उक्त लेडी अज्ञात गाड़ी में से उतरकर मॉल की तरफ पैदल जाने लगी। उसे शक के आधार पर रोका गया। पर्स की तलाशी लेने पर साबुन के तीन डिब्बे मिले। जिनमें से 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

खबरें और भी हैं...