गुरुसर सुधार स्थित जतिंद्रा ग्रीनफील्ड स्कूल में ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से रोड सेफ्टी अवेयरनेस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ट्रैफिक एजुकेशन इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह और ब्रह्मदास ने स्कूल के स्टूडेंट्स, टीचर्स, बसों के ड्राइवर और कंडक्टर्स को ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर साल सड़क दुर्घटना में 2 लाख से भी ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है। इसके अलावा लाखों लोग दुर्घटना ग्रस्त होकर जीवन भर के लिए अपाहिज हो जाते हैं। उन्होंने ब ताया कि मोटर व्हीकल एक्ट और ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी होना बेहद जरुरी है। तेज गति से वाहन चलाने के कारण आप खुद और दूसरों की जिंदगी खतरे में डालते हो। अपनी गति को धीमा करके दुर्घटना से बचा जा सकता है। हैलमेट और सीट बेल्ट पहन कर ड्राइव करने से खुद की जिंदगी बचाई जा सकती है। स्कूल मैनेजर मनप्रीत कौर धालीवाल ने कहा कि इस तरह के सेमिनार स्टूडेंट्स और अध्यापकों में भी जागरूकता पैदा करते हैं। उन्होंने सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी के लिए ट्रैफिक पुलिस की टीम का धन्यवाद किया।
रोड सेफ्टी अवेयरनेस पर कार्यक्रम में हिस्सा लेते छात्र।